जमशेदपुर, दिसम्बर 21 -- क्रीड़ा भारती जमशेदपुर महानगर की ओर से आयोजित कबड्डी खेल सह खेल महोत्सव का उद्घाटन शनिवार को एग्रिको मैदान में किया गया। महोत्सव में कुल 100 कबड्डी टीमें, 21 वॉलीबॉल टीमें और 180 मुक्केबाज शामिल हुए। कबड्डी प्रतियोगिता चार आयु वर्ग में हुई। मुक्केबाजी प्रतियोगिता 45 वेट कैटेगरी में खेली गई, जबकि वॉलीबॉल में अधिकांश मुकाबले महिला वर्ग के रहे। वॉलीबॉल महिला वर्ग में जादूगोड़ा, एटॉमिक एनर्जी, केपीएस मानगो और केपीएस गम्हरिया की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। कबड्डी में 14 से 19 वर्ष महिला वर्ग में बीपीएम हाई स्कूल की टीम आगे बढ़ी। 14 से 19 वर्ष बालक वर्ग में टैगोर राइजिंग क्लब और केपीएस गम्हरिया, जबकि 10 से 14 वर्ष महिला वर्ग में डीबीएमएस कदमा और केपीएस गम्हरिया की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई।...