मोतिहारी, अप्रैल 13 -- सिकरहना,राजेश कुमार। ढाका स्थित एक दवा दुकान में रविवार को छापेमारी के दौरान अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे 32 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप व 174 टेबलेट प्रतिबंधित नशीली दवा सहित एक धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया। एक अन्य चैनपुर ढाका निवासी रवि किशन को भी गिरफ्तार किया है। रवि किशन की गिरफ्तारी के बाद ही उसके निशानदेही पर उक्त दवा दुकान में एसडीओ विजय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान काफी देर तक दवा दुकान में दवाओं की जांच की गई, जिसमें प्रतिबंधित कफ सिरप व नशीली दवा बरामद की गई। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि मामले में गिरफ्तार दवा कारोबारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए गिरफ्तार कारोबारी को सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- कफ सिरप व नशीली दवा जब्त, दो धराए इस का...