लखनऊ, दिसम्बर 19 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नकली और जहरीली कोडीन कफ सिरप के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जब खुद फंस जाओ तो दूसरे पर इल्जाम लगाओ। ये खेल बहुत पुराना है। हुक्मरान कोई नई बात बताओं। कोडीन कफ सिरप के मामले की सच्ची जांच के लिए ईमानदार लोगों की एक सिरप टास्क फोर्स मतलब एसटीएफ बननी चाहिए। अखिलेश ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा है कि प्रदेश से लेकर देश के अन्य राज्यों तक फैले हजारों करोड़ के इस अवैध कारोबार को भाजपा सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। भाजपा सरकार में इसी तरह से अन्य कई अवैध कारोबार हो रहे हैं। भूमाफिया जिलों-जिलों में सरकारी और गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जे कर रहे हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। हर विभाग और हर काम में भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.