वाराणसी, अप्रैल 2 -- UP News: कफ सिरप तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उसके करीबियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। बुधवार को छह और आरोपी दबोचे गए। वे हवाला नेटवर्क के जरिए उसके काले धन का 'इंतजाम' करते थे। पकड़े गए आरोपियों में तीन राजस्थान, एक दिल्ली, एक बलिया और एक गाजीपुर का रहने वाला है। राजस्थान और दिल्ली के आरोपी वाराणसी में दुकानों पर नौकरी करते थे। वाराणसी के कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि शास्त्रीनगर (नई दिल्ली) के अशोक, बीकानेर (राजस्थान) में श्रीडूंगरगढ़ के मोहित सारस्वा, रामावतार और सेरूणा के गिरधारी को हवाला कारोबार के आरोप में पकड़ा गया। चारों आरोपी संजय नगर कॉलोनी (नाटी इमली) में रहते थे। सोनारा (दुल्लहपुर, गाजीपुर) के संतोष गिरि, देवरिया (नगरा, बलिया) के ओमप्रकाश खरवा...