नई दिल्ली, जनवरी 27 -- कोडिन कफ सिरप की तस्करी के काले साम्राज्य को ध्वस्त करने में जुटी वाराणसी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गिरोह के सरगना शुभम जायसवाल के सबसे खास सहयोगी विकास सिंह नरवे को सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार किया है। वाराणसी पुलिस की एक विशेष टीम पिछले कई दिनों से विकास सिंह नरवे की तलाश में दबिश दे रही थी। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नेपाल सीमा के करीब सिद्धार्थनगर से उसे दबोच लिया। विकास न केवल शुभम जायसवाल का सबसे करीबी है, बल्कि तस्करी के पूरे नेटवर्क का मुख्य रणनीतिकार भी माना जाता है।यही था गिरोह के नेटवर्क का 'ब्रिज' पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि विकास सिंह नरवे ही वह व्यक्ति है जिसने शुभम जायसवाल को बड़े तस्करों अमित टाटा और एसटीएफ के बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह से मिलवाया था। अमित टाटा और आलोक स...