वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता कफ सिरप तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल को दुबई से भारत लाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। वाराणसी पुलिस के पत्र के आधार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इंटरपोल को पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।डीसीपी वरुण जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया बढ़ाई जा रही है। सीबीआई को आवश्यक जानकारी साझा की गई थी। सीबीआई की ओर से इंटरपोल को पत्र भेजे जाने के बाद रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद आरोपी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश तेज हो जाएगी और उसे गिरफ्तार कर भारत लाने में आसानी होगी। इस तस्करी मामले में कई अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।गौरत...