लखनऊ, फरवरी 17 -- कफ सिरप की तस्करी में जेल गए अमित यादव और आलोक सिंह की दुबई यात्रा के वीडियो ने ही इस गिरोह की कई पोल खोली। इन वीडियो से ही पता चला कि तस्करी का मास्टर माइंड शुभम जायसवाल हर बड़ी डील होने पर अपने साथियों को दुबई भेजता था। अमित और बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह को शुभम ने ही दुबई भेजा था। इन वीडियो में ये सभी लोग मौज करते दिखे थे। इन वीडियो से गिरोह के वह लोग भी पहचान में आ गए, जिनका नाम सामने नहीं आया था। इन वीडियो के वायरल होने पर ही अमित यादव का नाम चर्चा में आया था। इसके बाद ही एसटीएफ उसकी तलाश में लग गई थी। शुभम जायवाल भी दुबई में ही छिपा हुआ है। उसे पकड़ने और भारत लाने के लिए एसटीएफ सक्रिय है। उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी की जा चुकी है। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक अमित यादव दो मोबाइल का इस्तेमाल करता था। गिरफ्तारी से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.