गाज़ियाबाद, जुलाई 8 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कमिश्नरेट पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को पीआईटी-एनडीपीएस ऐक्ट के तहत निरुद्ध कर दिया है। इससे पहले दोनों आरोपियों की करीब 15 करोड़ रुपये की संपत्ति एनडीपीएस ऐक्ट के तहत फ्रीज की जा चुकी है। अब इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को 12 महीने तक जेल में निरुद्ध रखा जा सकेगा। कमिश्नरेट में पिछले दस वर्षों के दौरान इस ऐक्ट ऐक्ट के तहत यह पहली कार्रवाई मानी जा रही है। एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था एवं यातायात राज करन नैय्यर ने बताया कि पीआईटी-एनडीपीएएस में निरुद्ध किए गए आरोपी सहारनपुर निवासी सगे भाई विभोर राणा और विशाल सिंह हैं。

तस्करी की कार्रवाई की जानकारी एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था एवं यातायात राज करन नैय्यर ने बताया कि तीन नवंबर 20...