नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- युपी में कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी में ईडी के हाथ एक के बाद एक नए सुराग हाथ लग रहे हैं। शुभम, आलोक और अमित के लेनदेन से नया खुलासा है। अब खुलासा हुआ है कि सिरप की सप्लाई सबसे ज्यादा वाराणसी और धनबाद की दवा कम्पनियों से हुई है। दस्तावेजों में यह कम्पनियां आलोक व अमित टाटा और उनके रिश्तेदारों के नाम बताई जा रही हैं। ईडी को कम्पनियों के बैंक खातों और जीएसटी विभाग से इस सम्बन्ध में कई साक्ष्य मिले हैं। दोनों के नाम से बनी कम्पनियों में कई दस्तावेज फर्जी भी पाए गए थे। ईडी ने कम्पनी के दस्तावेजों में दिखाए गए निदेशक व अन्य अधिकारियों के नाम व पते का ब्योरा भी लिया है। इनमें अधिकतर एक दूसरे के रिश्तेदार ही हैं। ईडी जल्दी ही इन सभी से पूछताछ करेगी। ईडी सूत्रों के मुताबिक इन दोनों की स्थानों से पश्चिम बंगाल व नेपाल सीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.