आगरा, फरवरी 16 -- थाना खंदौली क्षेत्र के उजरई गांव में रविवार देर रात दो बजे कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर लाखों रुपये का रेडीमेड कपड़ा व अन्य सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के समय से न पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। गांव उजरई निवासी पूरन सिंह और उनके भाई सत्यप्रकाश पुत्र ग्यासीराम का रेडीमेड कपड़े व टेक्सटाइल का गोदाम है। देर रात अचानक गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। परिवार में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। आग बढ़ती देख ग्रामीणों ने पड़ोसियों की सबमर्सिबल पंप चलवाकर पानी डाला और चार घंटे ...