सहारनपुर, मार्च 5 -- छुटमलपुर। रमजान के पवित्र महीने और आगामी ईद के त्योहार के चलते मुस्लिम खरीदारों की भीड़ बढ़ी हुई है इसी भीड़ का फायदा उठाकर दो महिलाओं ने मुस्लिम कॉलोनी स्थित लक्ष्मी क्लाथ हाऊस में कपड़ों की चोरी करने की कोशिश की लेकिन दुकानदार ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के दौरान महिलाओं के साथ एक युवक भी मौजूद था जो दुकानदार से हाथापाई करके मौके से फरार हो गया पकड़ी गई महिलाओं की पहचान ममता पत्नी सोमपाल और छोटी पत्नी विनोद के रूप में हुई है। दोनों निवासी गांदेवड़ा, थाना फतेहपुर बताई जा रही हैं दुकान मालिक विष्णु दत्त ने लिखित तहरीर देकर पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और फरार युवक की तलाश कर रही है। पुलिस ने दुकानदारों को सतर्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.