बगहा, अप्रैल 5 -- रामनगर। नगर के उहमी कम्पाउन्ड स्थित मीना बाजार में रविवार की सुबह अचानक लगी आग से एक रेडिमेड कपड़े की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस अगलगी की घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सुबह के समय स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं उठते देखा और इसकी सूचना दुकानदार विनोद कुमार टिबरेवाल को दी। जब तक दुकानदार मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। इसके बाद तत्काल रामनगर थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों की तत्परता से आग को आसपास की अन्य दुकानों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की ...