मुंगेर, मार्च 3 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। बुधवार को होली है, तथा मंगलवार यानि कल होलिका दहन कार्यक्रम होना है। इससे पूर्व सोमवार को होली को लेकर जमालपुर का बाजार गुलजार दिखा। शहर की मुख्य बाजार बराट चौक, सदर बाजार, शनिमंदिर रोड, अवंतिका मोड़, स्टेशन रोड, सदर फांड़ी, भारत माता चौक, कारखाना गेट संख्या छह, नयागांव रोड और दौलतपुर में रंगों, अबीर-गुलाल और पिचकारी की दुकाने सजी रही। शहरवासियों व माता-पिता ने बच्चों व युवाओं ने होली को यादगार बनाने के लिए स्टाइल वाली पिचकारी, मुखौटा आदि की जमकर खरीदारी की। वहीं शहरवासियों ने कपड़े और मिठाइयां लेने के लिए दुकानों में जमे रहे। इधर, होलिका दहन की तैयारी भी शुरू हो गयी है। आज सुबह सवेरे मारवाड़ी समाज की ओर से होलिका दहन कार्यक्रम किया जाएगा। शहर से लेकर गांव तक हर लोग अपने-अपने हिसाब से होलिका दहन की त...