मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 1 -- साहेबगंज,हिसं। थाना क्षेत्र की गुलाबपट्टी पंचायत के हिम्मतपट्टी गांव में सोमवार की देर शाम कपड़ा व्यवसायी रंजीत कुमार के बंद घर की खिड़की का ग्रिल काटकर चोरी का प्रयास किया गया। खट-खट की आवाज सुनते ही ग्रामीणों के जुटने पर चोर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दारोगा नीतीश कुमार और कुणाल कुमार ने मामले की छानबीन की। घर के मेन गेट का ताला खोलवाकर पुलिस ने मुआयना किया। सभी कमरों में ताला लगा था। मुखिया पति धनंजय कुमार ने बताया कि गृहस्वामी रंजीत कुमार की पुत्री की मुजफ्फरपुर स्थित एक विवाह भवन में शादी है। सपरिवार वहीं पर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...