नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर मैदान पर धमाल मचाने उतरेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान के नाम कई उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। बुधवार से शुरू होने वाली टी20 सीरीज में सूर्यकुमार एक के बाद एक तीन बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं। सूर्यकुमार यादव के पास टी20 इंटरनेशनल में तीन हजार रन पूरा करने का मौका है। वह रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को कटक में खेला जाएगा। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टी20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे करने के लिए 246 रनों की जरूरत है। अगर सूर्यकुमार यादव यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो वह रोहित शर्मा और...