नई दिल्ली, जून 10 -- हाल ही में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने वाले सूर्यकुमार यादव को एक और झटका लगा है। सूर्यकुमार के नेतृत्व वाली ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई मुंबई टी20 लीग 2026 से बाहर हो गई है। ट्रायम्फ्स को अपने आखिरी मैच में ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स के हाथों 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा। शार्दुल ठाकुर की अगुवाई वाली ईगल ने मंगलवार को 179 रनों का टारगेट दिया था लेकिन ट्रायम्फ्स की पारी 18.5 ओवर में 148 रनों पर सिमट गई। सूर्या फुस्स रहे। उन्होंने 16 गेंदों का सामना करने के बाद 20 रन बनाए। उनके बल्ले से एक चौका और एक छक्का निकला। ट्रायम्फ्स के लिए अखिल हेरवाडकर और परीक्षित वलसांगकर ने 33-33 रनों की पारी खेली। नूतन कुमार गोयल ने 19 रनों का योगदान दिया। ईगल की के पास है।सूर्यकुमार यादव ने चुनी थी बॉलिंग सूर्यकुमार ने टॉस जीतकर पहले बॉलि...