नई दिल्ली, फरवरी 8 -- T20 World Cup 2026 का आगाज हो चुका है और टूर्नामेंट के पहले दिन भारतीय टीम भी मुकाबला खेलने उतरी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और यूएसए की भिड़ंत हुई, जिसमें इंडिया ने 29 रनों से बाजी मारी। हालांकि, भारत ने सिर्फ 161 रन बनाए थे, लेकिन अमेरिका की टीम 132 रनों तक ही पहुंच सकी। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने कमाल की बल्लेबाजी की। मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने उनके साथ छोटी सी साझेदारी निभाने वाले एक पेसर से वादा कर दिया है कि वे अगले मैच में उसे 8 नंबर पर खिलाएंगे। दरअसल, भारतीय टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी तो 17वें ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल आउट हो गए थे। इसके बाद अर्शदीप सिंह बल्लेबाजी के लिए आए, जो पहली गेंद पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन अगली गेंद पर चौका जड़ दिया। हालांकि, अगली चार गेंदों में वह एक रन...