कप्तान सचिन के नेतृत्व में सीसीएसयू टीम ने खो-खो मैच जीता
गाज़ियाबाद, अप्रैल 8 -- गाजियाबाद, वंदना। नॉर्थ जोन खो-खो चैंपियनशिप में कप्तान सचिन कुमार के नेतृत्व में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की टीम ने पहले और दूसरे मैच में जीत दर्ज की। कानपुर में नॉर्थ जोन खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सीसीएसयू की टीम ने पहले मैच में जम्मू टीम को 44-20 के स्कोर से मात दी। इसके साथ दूसरे मैच में शिमला यूनिवर्सिटी को हराया। टीम में कप्तान सचिन के साथ जिले के कई खिलाड़ी शामिल हैं। मैच में गाजियाबाद के खिलाड़ी उप कप्तान अरुण कुमार, गोलू यादव, अभिषेक ठाकुर और कृष त्यागी ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। ये सभी एमएमएच कॉलेज के विद्यार्थी हैं। इन सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन के आधार पर नॉर्थ जोन टीम के लिए चयन किया गया था। टीम का अगला मुकाबला जिंद यूनिवर्सिटी के साथ होगा। इस अवसर पर एमएमएच कॉलेज के प्रशासन और अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.