नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 मैच में भारत को 87 रनों से मात दी। मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि न्यूजीलैंड की टीम ने बैटिंग पावरप्ले के दौरान खेल को अपने पक्ष में कर लिया था। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स की तारीफ की है, जिनके 107 रनों की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 259 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम शुरुआती झटकों से उबर नहीं सकी और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। यह भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए रचा इतिहास, 150 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को हार का जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि उन्होंने न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स की शतकीय पारी की तारीफ भी की। कप्तान को उ...