नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- भारतीय कप्तान शुभमन गिल का शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में बल्ला नहीं चला। वह न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर 6 गेंदों का सामना करने के बाद एक रन ही जुटा सके। शभमन को पेसर जेडन सील्स ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर विकेटकीपर शाई होप को कैच कराया। सील्स ने अगली गेंद पर विराट कोहली (0) का शिकार किया। 27 वर्षीय शुभमन भले ही तीसरे मुकाबले में फ्लॉप रहे लेकिन एक नया कीर्तिमान रच डाला। वह तीन मैचों की द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज सीरीज में तीन मैचों में 167.00 के औसत से 334 रन जुटाए। उन्होंने दूसरे वनडे में दोहरा शतक (133 गेंदों में नाबाद 223) जमाया था जबकि पहले मैच में सेंचुरी (110 गेंदों में 108) लगाई।शुभमन गिल ने तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड स्टा...