नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- अगर आप क्रिकेट के फैन हैं तो 19 नवंबर 2023 का दिन हर किसी को याद होगा। उस दिन टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हार मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी जीत हासिल की थी। उस मैच में टीम इंडिया ने टॉस गंवाया था, लेकिन उस मैच से एक सिलसिला भी शुरू हुआ था, जो दो साल से ज्यादा समय के बाद भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में टॉस हारी थी और इसके बाद से लगातार टॉस हारती चली आ रही है। आखिरी टॉस भारत ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता था। हैरानी की बात ये है कि 2023 के बाद से कप्तान भी बदल गए हैं, लेकिन टॉस को लेकर टीम इंडिया की किस्मत बदलने का नाम नहीं ले रही है। रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट की कप्तानी वर्ल्...