बिजनौर, अप्रैल 4 -- स्योहारा। पुलिस अधीक्षक बिजनौर ने हत्या के आरोपी अजीम पुत्र यासीन Rs.25000 का इनाम घोषित किया है। इससे पूर्व पुलिस में न्यायालय के आदेश में आरोपी के मकान पर धारा 84 बी एन एस का नोटिस चस्पा किया था। थाना प्रभारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चीनी मिल में ट्रैकों के नंबर को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था जिसमें मोहल्ला चौधरियान निवासी ट्रक ड्राइवर सलमान पुत्र नसरुल्लाह मोहल्ला मुस्लिम चोदरियान की चाकू लगने से मौत हो गई थी, जिसमें फरार आरोपी अजीम पुत्री यासीन निवासी चक महमूदपुर सानी फरार चल रहा था। पुलिस कप्तान ने फरार आरोपी पर 25000 का इनाम घोषित किया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...