रामपुर, अप्रैल 7 -- पुलिस अधीक्षक आवास के पास स्कूटी सवार महिला की चेन खींचने वाले बदमाश को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली पैर में लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी संभल जिले के थाना नखासा के हिंदूपुरा खेड़ा दीपा सराय का गुफरान उर्फ गुप्पी है। उसके पास से सोने की चेन, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद हुई है। चेन स्नेचिंग की घटना 31 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे की है। शहर के मुहल्ला बजरिया खानसामा की रहने वाली अनीता अपनी बेटियों मानसी और पूनम के साथ स्कूटी से सिविल लाइंस आई थीं। यहां खरीदारी के बाद तीनों वापस घर जा रही थीं। तीनों आवास विकास चौराहे से कचहरी चौराहे की ओर जा रहे थे। कचहरी चौराहे से पहले उनकी स्कूटी के बराबर से एक बाइक गुजरी। बाइक स...