कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के चूहापीरन गांव की शांति देवी पत्नी विजय ने बताया कि 13 मार्च की रात चोर घर के समीप स्थित बाड़े से उसकी चार भैंस खोल ले गए थे। हालांकि, बाद में एक भैंस वापस आ गई थी। पीड़िता को शक है कि गांव के ही मकसूद पुत्र रफी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में एसपी के आदेश पर शुक्रवार को मुकदमा कायम किया गया है। थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ के लिए आरोपी को बुलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...