नई दिल्ली, मार्च 31 -- लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का पिछला आईपीएल सीजन अच्छा नहीं रहा था। बतौर बल्लेबाज वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। आईपीएल के सबसे महंगे कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल 2026 के लिए खास तैयारी की है और सीजन शुरू होने से पहले पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ ट्रेनिंग की। ऋषभ पंत बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलने उतरेंगे। हालांकि कप्तान होने के बावजूद उनकी बैटिंग पोजिशन कंफर्म नहीं है। मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने पंत के बैटिंग क्रम पर सीधा जवाब नहीं दिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के रूप में पंत के लिए यह सत्र निर्णायक साबित हो सकता है। उनके लिए काफी कुछ दांव पर लगा है क्योंकि फ्रेंचाइजी ने 2025 की मेगा नीलामी में उन्हें रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में अपनी टीम से जोड़ा था। पिछले...