नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद स्मृति मंधाना का भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बनना लगभग तय था और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को उन्हें टीम का नया कप्तान नियुक्त भी कर दिया। लेकिन सवाल यह है कि क्या बाएं हाथ की इस 30 वर्षीय बल्लेबाज को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपने में देर हो गई है जबकि मौजूदा समय में वह देश की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में काफी आगे हैं। साल 2016 में पहली बार भारत की कप्तानी करने वाली हरमनप्रीत ने बीसीसीआई के साथ समीक्षा बैठक के बाद तीनों प्रारूपों की कप्तानी से हटने का फैसला किया। मोगा की 37 वर्षीय खिलाड़ी ने कप्तान के रूप में अपने शानदार अपने कार्यकाल का अंत बेहतरीन अंदाज में किया। उन्होंने हाल ही में जापान में भारत को लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल दिलाया।सलामी...