नई दिल्ली, जून 6 -- भारत के विश्व विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव करीब दो साल तक टीम की कमान संभालने के बाद अब स्क्वॉड से ही बाहर हो गए हैं। शनिवार को चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया, जिसके साथ ही सूर्यकुमार यादव के लिए टी20 टीम के सभी रास्ते बंद हो गए। श्रेयस के कप्तान बनने पर सूर्यकुमार यादव ने पहली बार रिएक्ट किया और वह अजीत अगरकर वाली चयन समिति के इस फैसले से खुश हैं। उन्होंने अय्यर को कप्तानी मिलने पर बधाई दी है। सूर्यकुमार और श्रेयस मुंबई टी20 लीग में खेल रहे हैं और शनिवार को मैच शुरू होने से पहले दोनों के गले मिलने का वीडियो सामने आया है। सूर्यकुमार यादव ने 2024 में रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद टी20 टीम की कमान संभाली थी और फिर उनकी कप्तानी में भारत ने एशिया कप और फिर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम...