कुशीनगर, अप्रैल 7 -- कुशीनगर। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने सोमवार को देर रात्रि सभासद समेत दो व्यक्तियों के दरवाजे पर कई राउंड ताबरतोड़ फायरिंग कर एक बार पुनः कप्तानगंज कस्बा को दहशत के माहौल में धकेल दिया। कुछ माह पूर्व भी फायरिंग की दो घटनाओं को अंजाम देते हुए बदमाशों ने दहशत फैलाया था। वार्ड नंबर तीन के सभासद मोहम्मद आरिफ पुत्र मुर्तजा का इसी वार्ड में सेंट जेवियर स्कूल के बगल में आवास है। बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश सभासद के दरवाजे पर रात्रि करीब 11:15 बजे पहुंचे और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। सभासद के मुताबिक बदमाशों ने दरवाजे पर पहुंचकर पहले उनके घर में मौजूद होने का टोह लिया फिर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। घटना को अंजाम देकर बदमाश पुनः बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सभासद मोहम्मद आरिफ ने बताया कि उस समय वह कप्तानगंज कस्बा के ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.