कुशीनगर, मार्च 28 -- कुशीनगर। शासन से स्वीकृत किए गए 3 करोड़ की धनराशि से कप्तानगंज कस्बा में सामुदायिक भवन/मैरिज हॉल बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उम्मीद है कि अगले वर्ष से गरीबों के बेटियों का भी कम खर्चे में धूमधाम से विशेष मैरिज हॉल में हाथ पीले होने लगेंगे।मौजूदा समय में कप्तानगंज कस्बा में कहने के लिए मैरिज हॉल की संख्या आधा दर्जन से अधिक है पर इन निजी मैरिज हालों की मोटी फीस गरीब और मध्यम वर्ग के बूते की बात नहीं होती। कप्तानगंज कस्बा में अब नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू खेतान के निरंतर प्रयास तथा क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गोंड के प्रस्ताव पर शासन द्वारा नगरीय विकास परियोजना के तहत कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को 3 करोड़ की बजट स्वीकृत कर दी गई है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा डीएम को इसकी सूचना भेज दी गई है। स्वीकृत बजट से सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.