कुशीनगर, मई 5 -- कप्तानगंज। सोमवार को हुई झमाझम बारिश से कप्तानगंज ओवरब्रिज के दोनों तरफ की साइडलेन सड़क पर जलभराव हो गया। इससे आने-जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि दोनों तरफ की साइडलेन व नाली का निर्माण आज भी अधूरा है। यही वजह है कि हल्की बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। इस संबंध में एनएचएआई की सहायक अभियंता शांभवी तिवारी ने बताया कि इसके लिए फाइल मंत्रालय को भेजी गई है। बजट पास होने के बाद निर्माण कराया जाएगा। पांच वर्ष पूर्व जब नक्शा मिला था तो उसमें पुलिया से पानी निकलने को दर्शाया गया था। यह भी पढ़ें- तेज आंधी में टूटा पेड़ व विद्युत पोल, गांव अफरा तफरी इसके अनुरूप नाली का निर्माण करा दिया गया पर पुलिया दोनों तरफ से अवरुद्ध होने के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रह...