कुशीनगर, मार्च 18 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता।सीएमओ ने कप्तानगंज के तिरूपति हास्पिटल में किसी तरह के ऑपरेशन पर प्रतिबंध लगा दिया है। डीएम के निर्देश पर गठित विशेषज्ञों की टीम ने अस्पताल को किसी भी ऑपरेशन के लिए अयोग्य करार दिया था। इसी रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है।जनपद में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के क्रम में आईजीआरएस पोर्टल एवं जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रकरण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कुशीनगर द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है।बीते 7 फरवरी को मुन्जेश कुमार कन्नौजिया निवासी ग्राम रामपुर माफी, थाना अहिरौली ने प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नी पूजा देवी को कप्तानगंज के तिरूपति हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहां उसका ऑपरेशन किया गया। मृत बच्चा पैदा हुआ और प्रसूता की हालत खराब हो गयी। यह देख ऑपरेशन करने वालो...