कोडरमा, जून 8 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा के पथलडीहा बाजार स्थित स्व. कपूरा देवी एवं स्व. बद्री सिंह के स्मृति द्वार पर आयोजित स्व. कपूरा देवी की 14वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्व. कपूरा देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण को नमन किया गया। स्व. कपूरा देवी ने अपने जीवनकाल में सामाजिक मूल्यों, सेवा और जनहित के कार्यों के माध्यम से समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई थी। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। साथ ही स्व. बद्री सिंह के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को भी सम...