कोडरमा, जून 8 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा के पथलडीहा बाजार स्थित कपूरा देवी एवं बद्री सिंह स्मृति द्वार पर सोमवार को कपूरा देवी की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कपूरा देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत कपूरा देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और समाज सेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक मूल्यों, जनसेवा और जनहित के कार्यों के माध्यम से समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई थी। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। यह भी पढ़ें- कपूरा देवी की 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कपूरा देवी के व्यक्तित्व एवं ...