लखनऊ, मई 14 -- कपूरथला उपकेंद्र गुरुवार को सुबह 11 से शाम पांच बजे तक आंशिक बंद रहेगा। इससे एलडीए मार्केट, सेक्टर-बी अलीगंज, एचआईजी कॉलोनी, एकता पार्क, शताब्दी पार्क, रविन्द्र गार्डेन, सेक्टर-एफ महानगर प्रभावित रहेगा। निराला नगर उपकेंद्र के सब्जी मंडी शाम 3:30 बजे से 4:30 बजे तक बिजली गुल रहेगी। अहिबरनपुर उपकेंद्र के गल्ला मंडी में दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक बिजली बंद रहेगी। गोमतीनगर के विश्वासखंड उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। इससे विनयखंड-1, विवेकखंड-2,3 प्रभावित रहेगा। जीटीआई उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे संतोषी माता मंदिर, सुनार वाली गली, गणेशगंज ग्रेन मार्केट प्रभावित रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...