कपूरथला, गोमतीनगर व अहिबरनपुर में कल बिजली बंद रहेगी
लखनऊ, मई 11 -- लेसा के कपूरथला उपकेंद्र से मंगलवार को सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे एलडीए मार्केट, सेक्टर-बी अलीगंज, एचआईजी कॉलोनी, एकता पार्क, शताब्दी पार्क, मिर्जाबाग, चंद्रलोक, रविन्द्र गार्डेन, सेक्टर-एफ महानगर सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। गोमतीनगर के ग्वारी क्लवर्ट उपकेंद्र सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। इससे विरामखंड-एक, दो, तीन, चार, पांच, विकासखंड, पत्रकारपुरम मार्केट प्रभावित रहेगा। अहिबरनपुर उपकेंद्र के कदम रसूल में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। यह भी पढ़ें- आज इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.