कानपुर, मई 31 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता प्रथम अंडर-15 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में कपिल क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने गुरु गोविंद सिंह क्रिकेट एकेडमी को सात रन से और दूसरे मैच में आरजे क्रिकेट एकेडमी ने पनकी क्रिकेट एकेडमी को आठ रन से पराजित किया। यह भी पढ़ें- एनएनके इलेवन व डीकेजी इंटरप्राइजेज जीते, हर्ष ने लगाई हैट्रिकपहला मैच नवाबगंज ​स्थित वीएसएसडी स्पोर्ट्स सेंटर मैदान पर हुए मैच में कपिल क्रिकेट कोचिंग सेंटर टीम ने 25 ओवर में छह विकेट पर 150 रन बनाए। टीम की ओर से सुयश सिंह ने 51 रन, शुभम यादव ने 46 रन बनाए। गेंदबाजी में आर्यन व अर्थव गुप्ता ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी गुरु गोविंद सिंह क्रिकेट एकेडमी की टीम 25 ओवर में सात विकेट पर 143 रन ही बना सकी। टीम की ओर से दिव्यांश ने 49 ...