नई दिल्ली, फरवरी 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कथित शराब घोटाले पर आए अदालत के निर्णय को लेकर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने आप नेताओं पर निशाना साधा है। मिश्रा ने कहा कि आप के नेता निचली अदालत के निर्णय पर जश्न मना रहे हैं, लेकिन उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि शराब घोटाले में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियां भी हैं। इन गंभीर टिप्पणियों के बावजूद, आप नेताओं ने अपने आपको गुनहगार नहीं माना। वहीं, निचली अदालत के एक आदेश पर इस प्रकार से जश्न मना रहे हैं। मिश्रा ने दावा किया कि जो जनादेश दिल्ली ने पिछले चुनाव में दिया था, वही जनादेश आगामी चुनाव में पंजाब भी देने जा रहा है। मिश्रा ने पूछा कि अगर शराब पॉलिसी में कोई गड़बड़ी नहीं थी तो शिकायत होते ही उसे वापस क्यों लिया गया। सीएम रेखा गुप्ता ने भी एक कार्यक्रम के दौरान कहा ...