कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा समेत कई नेताओं को बड़ी राहत, दिल्ली दंगों में हेट स्पीच से जुड़ी याचिकाएं खारिज
नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- दिल्ली हाई कोर्ट ने साल 2020 दंगों के मामले में भड़काऊ भाषण लेकर नेताओं के खिलाफ एफआईआदर्ज करने की मांग वाली याचिकाएं खारिज कर दी हैं। हाई कोर्ट में 15 याचिकाएं दाखिल की गई थीं जिनमें नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी।शेख मुज्तबा फारूक की ओर से दायर याचिकाओं में से एक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं अनुराग ठाकुर, कपिल मिश्रा और प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई थी। हालांकि कोर्ट ने इन सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए याचिकाकर्ता के बड़ा झटका दिया है। इसके अलावा डिवीज़न बेंच ने 2019 के CAA-विरोधी प्रदर्शनों के दौरान जामिया मिलिया इस्लामिया में पुलिस की कथित बर्बरता की SIT जांच की मांग वाली याचिकाओं को भी खारिज कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.