गिरडीह, जनवरी 28 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कपिलो पंचायत सचिवालय में मंगलवार को पेंशनधारियों के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से जुड़े मामलों की जन सुनवाई की गई। जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों एवं सामाजिक अंकेक्षण दल के सदस्यों ने पेंशनधारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर अधिकतर मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। कुछ मामलों को शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभाग को अग्रसारित करने का निर्णय लिया गया। मुखिया मुकेश यादव ने कहा कि पंचायत वासियों के हित में पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पेंशनधारियों को समय पर लाभ दिलाने के लिए पंचायत स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.