सिद्धार्थ, अप्रैल 3 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। त्वरित आर्थिक विकास योजना अंतर्गत कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र में 4.91 करोड़ की लागत से छह सड़कों के निर्माण एवं लेपन कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत साबित होगी।विधायक ने बताया कि लोटन ब्लॉक के एकडेंगवा गांव के पीडब्ल्यूडी रोड से बरगदवा धरनिहवा प्राथमिक विद्यालय तक लेपन कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा तेतरी-सोहांस-लोटन मार्ग पर ग्राम सभा करुआवल से टोला लोधडीह तक सड़क का लेपन किया जाएगा। बनियाडीह चौराहा नेतवर से एकडेंगवा पीडब्ल्यूडी रोड पर श्रीराम के घर से सियाराम के बाग तक मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा। सियराराम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.