फरीदाबाद, जुलाई 29 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल द्वारा बुधवार को गांव सहराला में कपास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को कपास की उन्नत खेती, कीट एवं रोग प्रबंधन, संतुलित उर्वरक प्रयोग, जल संरक्षण तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कपास की अधिक उत्पादन देने वाली अनुशंसित किस्मों, समय पर बुवाई, पौध संरक्षण उपायों तथा गुलाबी सुंडी सहित अन्य हानिकारक कीटों की रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। किसानों को समेकित कीट प्रबंधन (आईपीएम), फेरोमोन ट्रैप के प्रभावी उपयोग तथा आवश्यकता अनुसार अनुशंसित कीटनाशकों के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित प्रयोग के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमंडल कृषि अ...