नई दिल्ली, मार्च 2 -- 3 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा पर पड़ने वाला चंद्र ग्रहण पूरे देश में धार्मिक स्थलों के लिए विशेष सावधानी का विषय बना हुआ है। इस ग्रहण के कारण राजस्थान के प्रसिद्ध कपासन शनि महाराज आली मंदिर सहित कई प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ग्रहण के समय घर पर ही नाम जप और प्रार्थना करें। आइए जानते हैं कपासन शनि मंदिर के साथ अन्य प्रमुख मंदिरों के बंद होने का विवरण और कारण।कपासन शनि महाराज मंदिर में दर्शन बंद मेवाड़ के प्रसिद्ध शनिधाम श्री शनि महाराज आली मंदिर (कपासन, राजस्थान) के कपाट चंद्र ग्रहण के कारण मंगलवार, 3 मार्च 2026 को पूरे दिन बंद रहेंगे। प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर के कपाट सुबह 9:45 बजे बंद कर दिए जाएंगे। ग्रहण श...