जमशेदपुर, मार्च 21 -- कपाली ओपी अंतर्गत ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के पास शनिवार को ईद के दिन दोपहर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में रमजान गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रमजान का किसी युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद आरोपी ने उस पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। रमजान पेरिस पुट्ठी का काम करता है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.