कपाली में रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग, एक घायल
सराईकेला, जून 2 -- सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत वार्ड नंबर पांच में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने अफसर नवाज पर फायरिंग कर दी। इस घटना में अफसर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर पैदल ही मौके से फरार हो गया। इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना स्थल से दो खोखा भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार अफसर ज़ाकिरनगर रोड नंबर 20 का रहने वाला है। अफसर ने कपाली वार्ड नंबर 5 पर जमीन खरीद रखी है और प्लॉट पर काम करवा रहा था। इसी दौरान वहां तीन युवक पैदल आए और रंगदारी की मांग करने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने पिस्तौल निकाली और फायरिंग कर दी। इस घटना में एक गोली अफसर के पैर में लगकर पार हो गई और दूसरी गोली सिर को छूते हुए निकल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.