जमशेदपुर, मई 28 -- सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत बावन बीघा के जंगल में मंगलवार दोपहर एक युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि युवक की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को आग के हवाले कर दिया गया। मृतक की पहचान गौसनगर निवासी मो. मुस्तकीम के रूप में हुई है। परिजनों ने शव की पहचान उसकी अंगूठी से की। मुस्तकीम का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। परिजनों ने बताया कि मुस्तकीम साइकिल पर घूम-घूमकर चप्पल बेचने का काम करता था। 24 मई को सुबह 9 बजे वह घर से निकला था। शाम 7 बजे उसने फोन पर बताया कि वह पुडिसिली में है और जल्द घर लौटेगा। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। 25 मई को परिजनों ने कपाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मुस्तकीम के मोबाइल का आखिरी लोकेशन अंसारनगर मिला। पुलिस और परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुरा...