कपाली में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, 58 पुड़िया बरामद
जमशेदपुर, अगस्त 9 -- सरायकेला-खरसावां जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कपाली ओपी पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। कपाली ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक ब्राउन शुगर की खेप लेकर इलाके में बिक्री के लिए पहुंचे हैं। सूचना के बाद ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने सूचना के आधार पर इलाके की घेराबंदी कर चारों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों में तामुलिया निवासी आकाश महतो, सीतारामडेरा कल्याणनगर निवासी शिबू गोराई, सिदगोड़ा ग्वाला बस्ती निवासी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.