जमशेदपुर, मार्च 20 -- जमशेदपुर। कपाली नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष परवेज आलम उर्फ चांद ने मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर जीत की बधाई और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। मुलाकात के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच कपाली और मानगो के सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर संक्षिप्त चर्चा हुई। परवेज आलम ने कहा कि पड़ोसी नगर निकाय होने के कारण आपसी तालमेल से जनसमस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। मेयर सुधा गुप्ता ने इस शिष्टाचार भेंट के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मानगो के सर्वांगीण विकास के लिए सभी के सहयोग से काम करेंगी। इस अवसर पर कई समर्थक और स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

हिंदी ...