सराईकेला, अगस्त 9 -- सरायकेला। कपाली ओपी क्षेत्र के श्रीराम चौक ब्रह्मानंद तामुलिया के पास पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान अवैध नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए झाड़ियों में छिपे चार नशा तस्करों को खदेड़ कर दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 58 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई है। जिसका कुल वजन 6.63 ग्राम मापा गया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश महतो, शिबुर गोराई, सुमित कुमार यादव, राहुल यादव हैं। वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध अड्डेबाजी के खिलाफ कपाली ओपी पुलिस सघन चेकिंग और संध्या गश्ती अभियान चला रही थी। इसी दौरान श्रीराम चौक ब्रह्मानंद तामुलिया के पास सड़क किनारे झाड़िय...