आदित्यपुर, फरवरी 28 -- चांडिल, संवाददाता। कपाली नप चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष व प्रत्याशी मोहसिन वार्ड नंबर-5 से चुनाव हार गए हैं। इस वार्ड से मुस्सरत जहां चुनाव जीत गई हैं। मुस्सरत जहां को 214 वोट मिले, जबकि मोहसिन को 170 वोट से संतोष करना पड़ा। कपाली नगर कांग्रेस अध्यक्ष शानुर रहमान की पत्नी सह प्रत्याशी शबनम परवीन वार्ड नंबर-13 से चुनाव हार गईं। इस वार्ड से एजाज अंसारी चुनाव जीत गए हैं। शबनम परवीन को 327 वोट मिले, जबकि एजाज अंसारी को 346 वोट मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...