देहरादून, मार्च 31 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले आईजी रेंज राजीव स्वरूप ने पुलिस को सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। आईजी ने मंगलवार को परिक्षेत्र के सभी एसएसपी और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।आईजी ने कहा कि सभी जिले अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रियों की सुविधा के लिए समय से होल्डिंग एरिया तय कर लें। इसके अलावा, चारधामों में बाहर से आने वाले अतिरिक्त पुलिस बल के ठहरने और उनके लिए अन्य मूलभूत सुविधाएं अभी से तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। आईजी ने कहा कि यात्रा अवधि में सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें और व्यवस्थाओं का ग्राउंड जीरो पर जायजा लेते रहें। यात्रा शुरू होने से पहले थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन और होटल कारोबार...